फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बारिश की आस, प्यासे हैं जिले के बांध

Sat, 06 Jul 2024 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बुंदेलखंड में मानसून पूरी तरह मेहरबान नहीं हो पा रहा है। मानसून को शुरू हुए 20 दिन से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी जिले के बांध खाली हैं।
विज्ञापन

अभी तक पर्याप्त बारिश न होने से बांधों का जलस्तर नहीं बढ़ पा रहा है। हालात यह हैं कि मझगवां और उर्मिल बांध डेड लेवल की समस्या से जूझ रहे हैं।
मानसून 15 जून से शुरू हो जाता है लेकिन इस बार बारिश देरी से हुई और अभी तक औसत से भी कम बारिश हुई है। ऐसे में बांधों का जलस्तर नहीं बढ़ पा रहा है।
यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित उर्मिल बांध से महोबा शहर को पेयजल आपूर्ति की जाती है लेकिन उर्मिल बांध स्वयं जलसंकट से जूझ रहा है। ऐसे में महोबा शहर के अधिकांश इलाकों में दो दिन में एक बार ही पेयजल आपूर्ति मुहैया हो पा रही है। यही हाल मझगवां बांध का है।

महोबा में 24 घंटे में 66 एमएम बारिश
महोबा। पिछले तीन दिन में आसमान में बादल छाए हुए हैं। यहां शहरी क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में 66 एमएम बारिश दर्ज की गई। शनिवार को भी सुबह से ही बूंदाबांदी के बाद कुछ समय के लिए बारिश हुई। इसके बाद बारिश थम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को भी बूंदाबांदी के बाद कुछ देर के लिए बारिश हुई। बारिश के चलते तापमान भी लुढ़क गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि आर्द्रता 88 फीसदी व हवाओं की रफ्तार 16 किमी प्रति घंटा रही। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें