फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: झांसी-महोबा के बीच 42 किमी ट्रैक का दोहरीकरण

Sat, 06 Jul 2024 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे के झांसी-महोबा ट्रैक पर अब तक 42 किमी ट्रैक का दोहरीकरण का काम पूरा होने के बाद इस पर ट्रेनों का संचालन भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

इससे महोबा और झांसी के बीच ट्रेनों का संचालन पहले से बेहतर तरीके से होने लगा है। झांसी आने-जाने में समय भी कम लग रहा है। हालांकि, अभी शेष ट्रैक पर दोहरीकरण का काम पूरा होना बाकी है।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से महोबा रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के काम में रेलवे ने तेजी दिखाई है। इस ट्रैक पर महोबा–कुलपहाड़ स्टेशन व टेहरका से मऊरानीपुर स्टेशन के बीच 42 किलोमीटर खंड का दोहरीकरण का पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

दोहरीकृत किए गए रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन भी शुरू कर दिया है। साथ ही ग्राम सूपा के पास झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित चरखारी रोड स्टेशन को उच्चीकृत कर क्लास-डी से क्लास-बी श्रेणी का बनाने का काम भी पूरा किया गया है। इससे यात्री सुविधा में बढ़ोतरी हुई है।
उधर, रेलवे के झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार का कहना है कि दोहरीकृत किए गए 42 किमी रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने से अब ट्रेनों की आवाजाही बेहतर तरीके से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें