फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गश्त के दौरान पुलिस पर पुष्पवर्षा कर लोगों ने किया स्वागत

विज्ञापन
गश्त के दौरान पुलिस को माला पहनाकर स्वागत करते लोग - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। नागरिकों की सुरक्षा गश्त कर रही पुलिस का जैतपुर के लोगों ने पुष्प वर्षा के साथ अभिनंदन किया। लोगों ने पुलिस के प्रयास की सराहना की। सीओ कुलपहाड़ अवध सिंह, प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु यादव, एसएसआई आनंद कुमार, चौकी प्रभारी दिनेश सिंह आदि जैतपुर में पैदल गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान लोगों ने छतों व सड़क किनारे खड़े होकर फूलों की बारिश की और माला पहनाकर स्वागत किया। पुष्पवर्षा व माला पहनाने के दौरान सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा गया। सीओ अवध सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया। नायब तहसीलदार कुलपहाड़ राधेश्याम गौड़ ने शिक्षक रमेश यादव के साथ कस्बा जैतपुर में बेसहारा लोगों को साबुन, मास्क व राहत सामग्री वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें