फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: होमगार्ड की राइफल छीनने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सदर तहसील कार्यालय में ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड से गालीगलौज कर अधिवक्ता ने सरकारी राइफल छीनने का प्रयास किया। होमगार्ड ने अधिवक्ता के नशे में होने का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

परशुराम की ड्यूटी तहसीलदार चैंबर में लगी थी। शनिवार की रात 7.20 बजे होमगार्ड ड्यूटी पर तैनात था। इस बीच अधिवक्ता ने मौके पर पहुंच गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध पर अधिवक्ता ने धक्कामुक्की करते हुए राइफल छीनने का प्रयास किया। शोर-शराबा सुनकर तहसील में तैनात दूसरा होमगार्ड पहुंचा और अधिवक्ता के कब्जे से राइफल छुड़वाई।
शहर कोतवाली में तहरीर के आधार पर आरोपी वकील के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज, धमकी व सरकारी राइफल छीनने के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। विवेचना एसआई उपेंद्र प्रताप सिंह के सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें