फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। झलकारी बाई नगर स्थित घुरघुरू पहाड़ के समीप दबंग ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई। पहाड़ में काम कर रहे लोगों का आरोप है कि दबंग ने गालीगलौज करते हुए सीने में तमंचा लगा हवाई फायरिंग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झलकारी बाई नगर निवासी मूलचंद साहू ने कबरई थाने में सौंपे पत्र में बताया कि रविवार को वह घुरघुरू पहाड़ में अपनी कंप्रेशर मशीन चला रहा था। तभी मोहल्ले का ही दबंग तमंचा लेकर वहां आ गया और सीने में तमंचा अड़ाकर जान से मारने की धमकी देने लगा। बाद में आरोपी ने दो हवाई फायर किए। फायरिंग से लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें