फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्डों ने उठाई नियमित करने की मांग

Fri, 05 Aug 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते होमगार्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन दशक से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी होमगार्डों के मानदेय में बढ़ोत्तरी नहीं हुई। नियमितीकरण और मानदेय बढ़ोत्तरी को लेकर शुक्रवार को होमगार्डों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में रिटायर्ड जवानों को 10-10 लाख रुपये की धनराशि देने की मांग की है।
विज्ञापन


जैतपुर क्षेत्र में तैनात होमगार्ड विजय कुमार, नरेंद्र सिह, अजय कुमार, अशोक, बाबूराम, जगत सिंह, कड़ोरीलाल, देवपाल, माधव सिंह आदि ने एसडीएम रामयश गौतम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि वह बीते तीन दशक से काम कर रहे हैं। लेकिन आजतक उन्हें न तो नियमित किया गया और न ही मानदेय में बढ़ोत्तरी की गई। जिससे परिवार के भरण पोषण में उन्हें दिक्कत आ रही हैं।

ज्ञापन मेें बताया कि उच्चतम न्यायालय के नियमितीकरण के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। होमगार्डों ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए जवानों को नियमित किए जाने की मांग की है। साथ ही रिटायर्ड जवानों को 10-10 लाख रुपये दिलाए जाने और होमगार्डों को राजकीय व केंद्रीय कर्मचारी घोषित कर सुविधाएं दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


उन्होंने दुर्घटना बीमा मुआवजा कम से कम 30 लाख रुपये और सेवा अवधि 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष किए जाने की मांग की है। जिससे कि होमगार्डों को मेहनत व ईमानदारी का उचित लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें