फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ड्यूटी के लिए निकले होमगार्ड की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। बिवांर थाना क्षेत्र के मसगवां गांव निवासी होमगार्ड नर्वदा प्रसाद शुक्ला (55) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह ललपुरा थाना में होमगार्ड के पद पर तैनात थे। 24 सितंबर की सुबह वह रोज की तरह ड्यूटी के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन

दोपहर करीब 11 बजे सुमेरपुर कस्बे में राहगीरों को वह नाली किनारे बेहोशी हालत में पड़े मिले। राहगीरों ने उनकी जेब से डायरी निकालकर उसमें दर्ज नंबर पर परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलने पर बेटा दिव्यांक मौके पर पहुंचा और एंबुलेंस की मदद से पिता को सदर अस्पताल लेकर गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार रात करीब दो बजे उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजन गंगा प्रसाद शुक्ला की शिकायत पर सुमेरपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें