अबीर गुलाल लगाकर मौज-मस्ती करते स्कूली बच्चे।
- फोटो : amar ujala
महोबा। होली की छुट्टी होते ही बच्चों ने स्कूल में एक-दूसरे पर रंग, अबीर, गुलाल डालकर जमकर मौज मस्ती की। रंग-गुलाल डालते समय छात्र-छात्राओं ने स्कूली ड्रेस को बचाया और चेहरे में एक-दूसरे के खूब रंग लगाया।
20 मार्च से होली की छुट्टी हो जाने के कारण बच्चों ने स्कूल में खूब रंग गुलाल डाला। छात्र-छात्राएं पहले से ही बैग में रंग और गुलाल लेकर स्कूल पहुंच गए थे। स्कूल की जैसे ही छुट्टी हुई सभी ने अपने-अपने बैग से रंगों को निकाल एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल डालकर रंग से सराबोर कर दिया और खूब मौज-मस्ती की। स्कूल में घंटों बच्चे होली खेलने का आनंद लेते रहे। जिले के परिषदीय विद्यालयों में भी छात्र-छात्राओं ने होली खेली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय शाहपहाड़ी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिजहरी, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीनगर सहित तमाम विद्यालयों में मंगलवार को होली की धूम रही। बच्चों में एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाने के प्रति खासा उत्साह दिखाई दिया। सभी विद्यालयों में होली की हुड़दंग दिखाई दी।