फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने खेली होली

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। रंगों के त्योहार होली के जिले में शांति पूर्ण ढंग से होने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। पुलिस लाइन व शहर कोतवाली परिसर में होली मिलन समारोह में खूब रंग बरसा और अबीर-गुलाल उड़े। पुलिसकर्मी रंग से सराबोर रहे। डीजे की धुन पर पुलिसकर्मी थिरकते नजर आए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी अरुण कुुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। दो दिन तक होली पर्व पर मुस्तैदी से ड्यूटी करने के बाद पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। होली गीतों पर कर्मचारी थिरकते रहे। कोतवाली प्रभारी चरखारी महेंद्र प्रताप सिंह ने होली पर गरीब बच्चों को रंग-पिचकारी देकर पर्व की खुशियां मनाईं।
उधर, शहर के कस्बाथाई में सार्वजनिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में होली पर युवा साहित्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वाणी वंदना से किया गया। इसके बाद हरिश्चंद्र हरीश ने होली पर्व पर ‘भेदभाव मिटाता है होली का त्योहार, सबके मन को भाती है रंगों की बौछार’ रचना सुनाई। इसके अलावा सुरेश सोनी, लखनलाल चौरसिया, रामप्रकाश पुरवार, बलवीर कुमार, ओमप्रकाश तिवारी, श्याम बिहारी निगम ने भी काव्य पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें