फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली चरखारी के रिवई गांव में हिस्ट्रीशीटर ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रिवई गांव निवासी राकेश यादव (36) कोतवाली चरखारी का हिस्ट्रीशीटर अपराधी था। उस पर करीब छह से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। छह भाइयों में सबसे बड़ा भाई भजनलाल यादव पांच वर्ष पहले गांव के प्रधान रह चुके हैं। राकेश तीसरे नंबर का था। जो कुछ दिन पहले जेल से जमानत पर छूटकर आया था। सोमवार की रात राकेश ने घर पर ही फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही रिवई चौकी प्रभारी अविनाश मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से मृतक की पत्नी सीमा व पुत्री का रो-रो बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी चरखारी शशिकुमार पांडेय का कहना है कि राकेश हिस्ट्रीशीटर अपराधी था। शराब का लती होने के चलते भाइयों ने अक्सर विवाद होता था। जिसके चलते प्रथम दृष्टया आत्महत्या करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें