कुलपहाड़ (महोबा)। शासन द्वारा लाकडाउन खोले जाने के बाद उप जिलाधिकारी सुथान अब्दुल्ला ने कोतवाली कुलपहाड़ में व्यापारियों के साथ बैठक की। जिसमें शासन की गाइड लाइन के अनुसार सुबह 7 बजे से सांय 7 बजे तक ही दुकान खोलने और कोविड नियमों के पालन के निर्देश दिए। एसएचओ श्याम प्रताप पटेल ने कहा कि इसके अतिरिक्त कोई भी दुकान खुली नहीं मिलना चाहिए। तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा ने कहा कि किसी भी दुकान में भीड़ एकत्रित नहीं होनी चाहिए। अधिशासी अधिकारी निर्दोष कुमार ने सुझाव देते हुए बाजार के फुटकर सब्जी विक्रेताओं को बड़े तालाब मेला ग्राउंड स्थल में लगाने के लिए कहा, जिस पर कुछ व्यापारियों ने इसका विरोध किया। व्यापारियों ने कहा कि जो सब्जी मंडी में स्थाई टीन टप्पर लगाकर कब्जा किए हैं उन्हें हटाया जाए,ताकि छोटे छोटे सब्जी विक्रेताओं को बैठने की जगह मिल सके। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष चतुर्वेदी, सुरेंद्र अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, सुरेश सोनी, रामराजा सोनी, सईद राइन,भोले यादव,गुड्डा सेठ, राजू समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।