फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: शातिर अपराधियों को चिह्नित कर खोली जाए हिस्ट्रीशीट

Sun, 26 Nov 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। डीएम मृदुल चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कानून व्यवस्था की बैठक में घटित अपराधों की समीक्षा की गई। डीएम ने पुलिस अधिकारियों, थाना और शाखा प्रभारियों व अभियोजन अधिकारियों से अपराधियों के खिलाफ प्रभावी पैरवी के निर्देश दिए। उन्होंने महिला और बच्चों से जुड़ी शिकायतों पर गंभीरता बरतने को कहा है।
विज्ञापन




कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि लंबित विवेचनाओं का गुण-दोष के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए। शातिर व अभ्यस्त अपराधियों को चिंहित कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाए। उन्होंने गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 (1) के अंतर्गत संपत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की समीक्षा की। कहा कि जनशिकायतों की त्वरित व निष्पक्ष जांचकर विधिक निस्तारण किया जाए। उन्होंने अवैध शराब और जुआ के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि पीआरवी वाहनों की रैंडम चेकिंग कर उनकी सतर्कता का निरीक्षण किया जाए। आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों का समयसीमा के अंदर निस्तारण करते हुए आवेदकों से फीडबैक लिया जाए। इस मौके पर एसपी अपर्णा गुप्ता, एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग, अपर एसपी सत्यम, सीओ कुलपहाड़ हर्षिता गंगवार, सीओ चरखारी उमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें