फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलाताल के ऐतिहासिक स्थलों का पुरातत्व विभाग की टीम ने किया सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। कस्बे के एतिहासिक स्थलों का पुरातत्व विभाग की चार सदस्यीय टीम ने सर्वे किया। राज्य सरकार बुंदेलखंड रीजन से आई टीम को सर्वे के दौरान आदिमानव काल के चार से पांच हजार वर्ष पुराने औचार मिले। टीम ने बताया कि जल्द ही ऐतिहासिक स्थलों की मरम्मत व सुंदरीकरण का खाका तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी एसके दुबे के नेतृत्व में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण झांसी मंडल के संरक्षण सहायक अभिषेक, अवर संरक्षण सहायक इरशाद अहमद व आवास विकास के अवर अभियंता हेमंत कुमार ने कस्बा बेलाताल के बादल महल, ड्योढ़ी महल, छेमाही माता मंदिर, धौंसा मंदिर आदि का निरीक्षण किया। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी ने बताया कि जैतपुर बुंदेलखंड क्षेत्र जियोग्राफी की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। यहां आसपास सर्वे करने पर आदिमानव के औजार मिले हैं। जो चार से पांच हजार वर्ष पुराने हैं। टीम ने बताया कि महेबा गांव की खुदाई कराने पर यहां से तमाम औचार और भट्ठियां मिली हैं। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार पर्यटन को लेकर एतिहासिक स्थलों को विकसित करने के लिए प्रयासरत हैं। सुंदरीकरण का खाका तैयार किया जाएगा। ताकि खजुराहो आने वाले लोग यहां के ऐतिहासिक स्थलों को भी देख सके। जैतपुर ग्राम प्रधान मुन्नी खातून ने डीएम को पत्र भेजकर जैतपुर की ऐतिहासिक इमारतों का जीर्णोद्घार कराने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें