फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा व्यवस्था की एसपी से की मांग

विज्ञापन
एसपी को महोबा एक सांस्कृतिक धरोहर पुस्तक भेंट करते इतिहासकार - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के प्राचार्य व इतिहासकार डॉ. मोहम्मद आरिफ राईन ने एसपी अरुण कुुमार श्रीवास्तव से मुलाकात कर जिले की ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने अपनी पुस्तक ‘महोबा एक सांस्कृतिक धरोहर’ भेंट की। एसपी ने एतिहासिक स्थलों के तार्किक व प्रमाणित वर्णन की सराहना की।
विज्ञापन

इतिहासकार डॉ. राईन ने बताया कि महोबा के तटीय क्षेत्रों में खखरामठ, सूर्य मंदिर, ईदगाह, इंदल की बैठक, ताला सैय्यद की दरगाह आदि स्थानों में पुलिस का आवागमन होना चाहिए। कहा कि इन स्थानों पर पुलिस गश्त होनी चाहिए। अपर पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार गौतम ने पुस्तक में आल्हा-ऊदल, प्रशिक्षण गुरु ताला सैय्यद, मलखान, इंदल व महोबा की संस्कृति के वर्णन की सराहना की। कहा कि अन्य साहित्य में इतना विवरण मिलना मुश्किल है। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर अंकुर जायसवाल ने पुस्तक में चंदेल राजाओं का वर्णन, महोबा के प्राचीन नाम महोत्सव नगर को अद्भुत बताया। रहमान रशीद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें