फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/कबरई। झांसी-मिर्जापुर हाईवे में बांदा खनिज बैरियर के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में इकलौते बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक सवार के हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

कस्बा कबरई के विशाल नगर निवासी सुनील (28) डंपरों में गिट्टी लोड कराने का काम करता था। सोमवार की सुबह वह बाइक से बांदा खनिज बैरियर की ओर गया था। लौटते समय अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों की मदद से सीएचसी कबरई पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छह वर्ष पहले पिता रामदास की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। जिसके बाद सुनील परिवार की जिम्मेदारी निभा रहा था। अब बेटे की मौत होने से वृद्ध मां रम्मा व बहन रोशनी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन व पड़ोसी मां-बेटी को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें