फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई प्रोफाइल बनेगा महोबा रेलवे स्टेशन

Sat, 18 Jul 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के यात्रियों के अब जल्द ही अच्छे दिन आएंगे। जब महोबा रेलवे स्टेशन को आधुनिक स्वरूप में देख सकेंगे। रेलवे बोर्ड द्वारा देश के 407 सुपर स्टेशनों को हाई प्रोफाइल बनाने जा रही है। जिससे में महोबा रेलवे स्टेशन को भी शामिल किया गया है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो, महोबा से महज 65 किलोमीटर में जुड़ा होने के कारण इस स्टेशन का महत्व रेलवे के राष्ट्रीय मानचित्र में और अधिक बढ़ गया है।
विज्ञापन

हाल ही में रेलवे बोर्ड ने देश में रेलवे स्टेशनों को और अधिक सुंदरीकृत कर मैट्रो की तर्ज पर विकसित करने की योजना बनाई है, जिसके तहत सभी जोनल कार्यालयों से उनके क्षेत्रों में अति महत्वपूर्ण स्टेशनों की सूची मांगी गई थी, जिसमें महोबा रेलवे स्टेशन को भी शामिल किया गया है। रेलवे बोर्ड ने 407 स्टेशनों को आधुनिक स्वरूप देकर पीपीपी योजना के तहत विकसित करने की मंजूरी दे दी है। उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद के महाप्रबंधक महेश मंगल ने अमर उजाला को दूरभाष पर बताया कि पूर्व में देश के 332 मध्यम स्टेशनों को उनके महत्व और यातायात के दबाव के कारण आदर्श स्टेशन का दर्जा दिया गया था और इसी के अनुरूप इनका विकास भी कराया गया था। अब हाल में  ही रेलवे ने पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप निजी क्षेत्र की सहभागिता से स्टेशनों को ए श्रेणी में शामिल करते हुए बेहतर यात्री सुविधाएं देने की मंजूरी दी है। इसी क्रम में महोबा स्टेशन को भी 332 आदर्श रेलवे स्टेशनों की सूची में शामिल किया गया है, जिसके तहत जल्द ही रेलवे द्वारा बनाई गई नीति के तहत निजी क्षेत्रों से विकास कराया जाएगा। निजी क्षेत्र के कारपोरेट द्वारा शापिंग कांप्लैक्स, मनोरंजन, खेल आदि के संसाधन के साथ हाई क्लास की यात्री सुविधाएं दी जाएगी, ताकि लोगों को रेलवे का बदला स्वरूप एअरपोर्ट की तर्ज पर आने के लिए और सुविधायुक्त यात्रा के लिए प्रेरित कर सके। महोबा रेलवे स्टेशन परिसर में भूमि की कमी न होने से इस प्रोजेक्ट को पूरा कराने में रेलवे को कोई समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें