फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट से क्षुब्ध किशोरी फांसी में झूली

Sat, 18 Jul 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 दबंगों द्वारा घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट किए जाने से क्षुब्ध एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतका की मां ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर में जुटी जुट गई है।
विज्ञापन

अजनर गांव निवासी गोविंद दास कुशवाहा किसी काम से गांव से बाहर गया था। शुक्रवार को उसकी पत्नी यशोदा और पुत्री प्रीति (13) घर पर थे, तभी गांव का दबंग लघुचंद्र उसके दरवाजे पहुंचकर पुराने विवाद पर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दबंग ने प्रति के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने दौड़ी मां यशोदा को भी दबंगों ने पीट दिया। दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट किए जाने से क्षुब्ध प्रीति ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक प्रीति के न दिखाई देने पर जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो किशोरी का शव फांसी पर झूलता मिला। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मृतका की मां यशोदा ने घटना की तहरीर थाने में दी है। आरोप है कि दबंग लघुचंद्र द्वारा घर में घुसकर मारपीट किए जाने की घटना से किशोरी ने यह कठोर कदम उठाया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें