महोबा। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए डीएम ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ कम करने का निर्देश दिया था। इसी के तहत निजी क्लीनिक व नर्सिंग होम संचालकों को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मरीजों के इलाज के लिए निर्देश दिया गया था।
सीएमओ डॉ. सुमन ने प्राइवेट चिकित्सकों को क्लीनिक में देखे जा रहे मरीजों की जानकारी रोजाना सीएमओ कार्यालय में देने के निर्देश दिए हैं। सांस के गंभीर व निमोनिया के मरीजों का इलाज करने वाले निजी क्लीनिकों को पूरी जानकारी देनी है। जिले में 24 नर्सिंग होम सहित 105 क्लीनिक संचालित हैं।