फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्र वितरकों की मदद के लिए आगे आए पूर्व राज्यमंत्री

विज्ञापन
समाचार पत्र वितरकों को राहत पैकेट देते नरेश राठौर व कैलाश गोस्वामी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कड़ाके की ठंड हो या बारिश हर मौसम में लोगों के घर-घर तक समाचार पत्र पहुंचाने वाले समाचार पत्र वितरकों का दर्द समझते हुए पूर्व राज्यमंत्री सिद्घगोपाल साहू, संदीप साहू और संजय साहू ने अमर उजाला फाउंडेशन की अपील पर राहत पैकेट की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते कामकाज ठप होने से अखबार वितरित करने के बाद वितरक अब कोई काम नहीं कर रहे हैं। इससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट बढ़ गया। सुबह चार बजे से नींद की परवाह किए बिना और विषम परिस्थितियों में भी घर-घर में अखबार पहुंचाने वाले समाचार पत्र वितरकों का दर्द पूर्व राज्यमंत्री ने समझा।
उन्होंने चरखारी के समाचार पत्र वितरकों को अमर उजाला की पहल पर राहत पैकेट बांटे। बदलते जमाने के साथ तेजी से बदलाव हुआ है, लेकिन समाचार पत्र वितरक बीस साल बाद भी साइकिलों से पेपर डोर-टू-डोर लोगों के घरों में पहुंचा रहे हैं। इन समाचार पत्र वितरकों के सामने मुसीबतें भी हजारों हैं। ये संकोच के कारण किसी से मदद भी नहीं मांगते।
विज्ञापन

यही वजह है कि इतनी परेशानी झेलने के बाद भी इनके चेहरे पर शिकन तक नहीं दिखती। राहत पैकेट में पांच किलो आटा, दो किलो चावल, एक किलो अरहर की दाल, एक लीटर सरसों का तेल, चार किलो आलू और दो किलो प्याज शामिल है। मौके पर कैलाश गोस्वामी, हाजी शकील और नरेश राठौर ने पैकेट वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें