फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में स्वयं रक्तदान करते हुए दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विश्व रक्तदाता दिवस पर सभी लोग रक्तदान कर सहयोग करें। आपके रक्तदान से दूसरे की जिंदगी बचाई जा सकती है। यह बात मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी मिश्रा ने कही।
विज्ञापन

विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन व जिला अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। इसी तैयारियों को लेकर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी मिश्रा ने कहा कि 14 जून को प्रत्येक वर्ष रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। जिसमें रक्तदाताओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। आपके खून से किसी की जिंदगी को बचाया जा सकता है।
बैठक में स्वयंसेवी संगठनों ने 14 जून को आयोजित होने वाले शिविर में अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करने और रक्तदान कराने की बात कही। इस मौके पर डॉ. राजेश भट्ट, समाजसेवी दाऊ तिवारी, रामजी गुप्ता, नेहा चंसौरिया, बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकार, अमित शर्मा, दीपक शुक्ला, तौफीक अहमद, वरिष्ठ लिपिक शरदचंद्र, परामर्शदाता नदीम आदि मौजू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें