फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शिकायतों पर लगाई जाए रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली में पुलिस क्षेत्राधिकारी तेज बहादुर सिंह ने ग्राम प्रधान, सभासद और चौकीदारों के साथ बैठक की। इसमें पंचायत चुनाव के बाद आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। सीओ ने खुन्नस में की जा रही फर्जी शिकायतों पर रोक लगाने के लिए सहयोग मांगा।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि यदि पुलिस, चौकीदार और गांव के प्रधान चाह लें तो क्षेत्र में हो रही घटनाओं को रोका जा सकता है। ग्रामीणों से कहा कि सभी लोग अपने ट्रैक्टर ट्रॉली में रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगवा लें, क्योंकि इसको लेकर बड़ा अभियान चलाया जाना है। ग्राम प्रधानों से कहा कि गांव में शराब और जुआ पर रोक लगाने के लिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास करे।
बैठक में ग्राम प्रधान संदीप पांडेय, प्रेम चंद्र साहू बम्होरी, नरेंद्र यादव भटेवरा, ओमप्रकाश राजपूत लाड़पुर, राम रतन पटेल बम्होरी, करन सिंह प्रधान सिरमौर, अशोक कुमार नायक लमौरा, मनोज राजपूत कमालपुरा, समेत एसएचओ श्याम प्रताप पटेल, एसएसआई देवेंद्र कुमार मिश्रा सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें