श्रीनगर। कस्बे के बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय में एक सैकड़ा से अधिक छात्र छात्राओं को वैक्सीन की पहली एवं दूसरी डोज लगाई गई। प्रधानाचार्य ने छात्र छात्राओं को कोरोना से बचाव के बारे में जानकारी दी।
कैंप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर से बीएचडब्ल्यू गुड़िया देवी, स्टाफ नर्स अनुराधा ने छात्र-छात्राओं का वैक्सीनेशन किया। इस मौके पर उपप्राचार्य विश्वनाथ सिंह परिहार, प्रवक्ता आशीष मिश्रा राजकुमार, पांचाल, विनायक सिंह, सुरेंद्र तिवारी, मनोज, संतोष एवं एनएसएस के स्वयंसेवक मौजूद रहे।(संवाद)