फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल व पांच सीएचसी में हुआ वैक्सीन का द्वितीय पूर्वाभ्यास

विज्ञापन
जिला अस्पताल के वैक्सीनेशन कक्ष का निरीक्षण करते डीएम - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। कोरोना से बचाव के लिए लगाई जाने वाली वैक्सीन का द्वितीय पूर्वाभ्यास जिला अस्पताल व पांच सीएचसी में किया गया। डीएम ने जिला अस्पताल पहुंच वैक्सीनेशन के लिए बनाए गए बूथ का शुभारंभ किया। उन्होंने ऑब्जरवेशन रूम, वेटिंग रूम व वैक्सीनेशन रूम का निरीक्षण कर कर्मचारियों को दी जाने वाली वैक्सीन की लिस्ट को परखा। कहा कि लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

वैक्सीन का द्वितीय पूर्वाभ्यास सोमवार को 10 बजे शुरू हुआ। जिला अस्पताल पहुंचे डीएम ने सीएमओ से मेडिकल वेस्टेज के डिस्पोजल की जानकारी ली। उन्होंने सभी चिकित्सकों को निर्देश दिए कि मेडिकल कचरे को हायपो क्लोराइड से सैनिटाइज करने के बाद ही बायोमेडिकल बेस में डालें। कहा कि नगरपालिका के कर्मचारी भी कचरा के उठान में पूरी सावधानी के साथ डिस्पोज करें। बेलाताल संवाद के अनुसार वैक्सीन पूर्वाभ्यास के द्वितीय चक्र का शुभारंभ भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुरेश पाठक ने किया। सीएचसी जैतपुर में 30 कर्मचारियों पर ट्रायल किया गया। दो पुलिस कर्मियों समेत 14 लोगों की टीम लगाई गई। डब्ल्यूएचओ के जिला प्रबंधक अश्वनी कुमार की देखरेख में पहला ट्रायल टीका एएनएम प्रियंका को लगाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. पीके सिंह, डॉ. राजेश वर्मा मौजूद रहे।
कुलपहाड़ संवाद के अनुसार वैक्सीनेशन के लिए 15 नए लोगों को चुना गया। उनके ऊपर वैक्सीन का डेमो किया गया। इस दौरान वेटिंग रूम, वैक्सीनेशन रूम और रिकवरी रूम की व्यवस्था अपनाई गई। अधीक्षक अमरीश राजपूत ने बताया कि वैक्सीनेशन को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। पनवाड़ी संवाद के अनुसार वैक्सीन का द्वितीय पूर्वाभ्यास 30 स्वास्थ्य कर्मियों पर किया गया। जिसके लिए दो टीमें लगाई गईं। ट्रायल का शुभारंभ भाजपा जिलामंत्री डॉ. मंगल महान ने किया। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ. केपी सिंह समेत स्टाफ मौजूद रहा। चरखारी व कबरई सीएचसी में भी पूर्वाभ्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें