फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरु होगा इमरजेंसी का संचालन, सीएमओ ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चार माह से चल रहा निर्माण कार्य पूरा हो गया है। शुक्रवार से इमरजेंसी वार्ड का संचालन होगा। अभी तक ओपीडी के एक कक्ष से किसी तरह काम चलाया जा रहा था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कांत सिन्हा ने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जलभराव से तीन फीट ऊंचा पानी भर जाने से मरीजों व तीमारदारों को दिक्कत हो रही थी। तत्कालीन जिलाधिकारी ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने को इमरजेंसी वार्ड व परिसर की तीन फीट ऊंचाई बढ़ाने के निर्देश दिए थे। नए साल के आगाज के साथ इमरजेंसी वार्ड का संचालन शुरू होगा। शुभारंभ सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल करेंगे। नए साल में महिला अस्पताल के नव निर्मित भवन में महिला अस्पताल का भी संचालन शुरू होगा। सीएमओ ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने ऊंचाई बढ़ने पर सभी व्यवस्थाएं पहले की तरह व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। कक्षों में उन्होंने संचालन की तैयारियां देखीं। बताया कि शुक्रवार से इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह संचालित होंगी, ताकि मरीजों को दिक्कत न हो। निरीक्षण में सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें