फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल से प्रसूता को किया रेफर, रास्ते में प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला महिला अस्पताल से एक प्रसूता की हालत गंभीर होने की बात कहकर चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। रास्ते में प्रसूता ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया। परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कस्बा पनवाड़ी निवासी किरण पत्नी वृंदावन को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे जिला महिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन

जहां उसे भर्ती किया गया लेकिन कुछ देर बार चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। 102 नंबर एंबुलेंस से परिजन उसे झांसी ले जा रहे थे लेकिन मुख्यालय से 20 किमी दूरी पर कुलपहाड़ के समीप प्रसूता ने बच्चे की जन्म दिया। तब दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुलपहाड़ में भर्ती कराया गया। जच्चा बच्चा की हालत स्वस्थ होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही करने व बिना किसी परेशानी के रेफर करने का आरोप लगाया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमके सिन्हा का कहना है कि प्रसव का समय कोई निश्चित नही रहता है। हालत गंभीर देखते हुए महिला को रेफर किया गया था।
प्रसव के बाद नवजात शिशु की मौत
महोबा। जिला महिला अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत हो गई। बम्हौरीकाजी गांव निवासी सबनम पत्नी फौज खां को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी ले गए। जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें