महोबा। जिले में आरटीपीसीआर लैब बनकर तैयार है। सीएम योगी आदित्यनाथ वर्चुअल तरीके से लैब का शुभारंभ करेंगे।
अब कोरोना जांच के लिए हफ्ते भर का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सैंपल देने के 24 घंटे के अंदर ही जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। कार्यक्रम सुबह 11.30 से 12 बजे तक आयोजित होगा। जिसको लेकर जिला अस्पताल में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
बतादें कि अभी तक जांच के लिए सैंपल झांसी व बांदा भेजे जाते थे। सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि आरटीपीसीआर लैब बनकर तैयार है। रविवार को मुख्यमंत्री वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।
600 रिपोर्ट एक दिन में होगी तैयार
माइक्रो बॉयोलाजिस्ट डॉ. अमित कुमार ने बताया कि लैब पूरी तरह से जांच के लिए तैयार है। वर्तमान में उपकरण व मशीनों एक दिन में करीब 600 लोगों की जांच रिपोर्ट मिल जाएगी। जांच शुरू कर दी गई है।