फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलों को केंद्र से दिलाएंगे मदद

Thu, 28 Jan 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
नव निर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सेंगर ने सूखे से बदहाल बुंदेलखंड को केंद्र से मदद दिलाने का दम भरा। उन्होंने कहा आलाकमान को यहां की हालत से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दौरे को ढकोसला बताते हुए कहा कांग्रेस शासन में उन्हें बुंदेलियों का दर्द नहीं दिखा।
विज्ञापन



भाजपा जिलाध्यक्ष बुधवार को नगर के शुक्ला गेस्ट हाउस में आयोजित सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने सूखाग्रस्त जिले के हालात पर चिंता जताते हए कहा कृषकों को उबारने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी ने संगठन में गुणात्मक सुधार की उम्मीद जताई।


कार्यक्रम को पूर्व पालिका अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश सक्सेना व अमित शर्मा ने भी संबोधित कया। हमीरपुर महोबा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, कन्हैया लाल अग्रवाल, सतीश सक्सेना, संदीप शुक्ला, योगेश मिश्रा, नीरज गुप्ता, आलोक सोनी, दीपक गौतम, राजीव शुक्ला, युवराज सेंगर, जीतेंद्र परिहार, आलोक खरे व चंद्रशेखर तिवारी आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष का  स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें