सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं शतचंडी महायज्ञ के समापन पर बड़ी चंडिका मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे में भक्तों ने प्रसाद चखा। भंडारे में सुबह से ही भक्तों ने लम्बी-लम्बी लाइनों में लगकर प्रसाद ग्रहण किया वहीं सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों का पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
शहर के बड़ी चंडिका मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे में शुक्रवार को भक्ताें का सैलाब उमड़ पड़ा। पांच मई से चल रहे पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं शतचंडी महायज्ञ के समापन के उपरांत शुक्रवार को बड़ी चंडिका मंदिर में सुबह से ही हवन पूजन शुरू हो गया। जहां हवन करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। वहीं भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्तों की भीड़ जुटी रही। भक्तों ने भंडारे में श्रमदान करके प्रसाद वितरण किया। वहीं मंदिर परिसर में सजाई गई दुकानों में महिलाओं ने खरीदारी की। भंडारे में महंत विशंभरदास, रामजी गुप्ता, शरद तिवारी दाऊ, अवधेश शर्मा सहित तमाम लोग व्यवस्था में लगे रहे।