फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मेधावियों की मेहनत लाई रंग, बने सब इंस्पेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/श्रीनगर/कुलपहाड़। मेहनत, लगन और समर्पण भरे संकल्प से सबकुछ संभव है। इसे सच कर दिखाया है जिले के मेधावियों ने। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से कराई गई उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा में मेधावियों को सफलता मिली है। मेहनत के साथ तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। बोर्ड की ओर से लिखित परीक्षा, दस्तावेजों का सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। सफल अभ्यर्थियों में जनपद के भी होनहार शामिल हैं। कोई पहले से ही पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है तो कोई मजदूर का बेटा है। अब सब इंस्पेक्टर बनकर समाज की सेवा करेंगे।
विज्ञापन


कोतवाली कुलपहाड़ में तैनात आरक्षी शैलेश कुमार पांडेय का उपनिरीक्षक पद पर चयन हुआ है। कोतवाली परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार मिश्रा, अतिरिक्त निरीक्षक राम सहाय सिंह और स्टाफ ने शैलेश का स्वागत व अभिनंदन किया। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि शैलेश कुमार पांडेय की सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। यह उपलब्धि कोतवाली कुलपहाड़ के सभी पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणादायक है। इस दौरान अधिकारी और कर्मचारियों ने शैलेश को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

ब्लॉक कबरई के तिदौली गांव निवासी दुष्यंत सिंह राठौर के पिता राज बहादुर सिंह होमगार्ड हैं। उन्होंने उपनिरीक्षक पद पर सफल होकर अपने पिता के सपने को साकार किया। वर्तमान में दुष्यंत सिंह राठौर जनपद मिर्जापुर में कांस्टेबल पद पर तैनात है। ड्यूटी के बाद भी उन्होंने ऑनलाइन तैयारी कर इस सफलता को हासिल किया। उन्होंने इस सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुओं को दिया है। दुष्यंत की प्रारंभिक शिक्षा गांव के परिषदीय विद्यालय में हुई। इसके बाद उन्होंने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक की पढ़ाई महोबा से की।
विज्ञापन


ब्लॉक कबरई की ग्राम पंचायत पिपरामाफ के कंचनपुरा गांव के मजदूर के बेटे आकाश अहिरवार ने कमाल कर दिखाया। वह शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रतिदिन पांच किमी पैदल चलकर ननौरा पहुंचता था और वापस आता था। उन्होंने उपनिरीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस की परीक्षा में 396 रैंक हासिल की। आकाश अहिरवार के पिता जियालाल मजदूरी करते हैं जबकि मां गृहिणी हैं। उन्होंने गांव के परिषदीय विद्यालय से पांचवीं व पिपरामाफ के जूनियर हाईस्कूल से आठवीं की पढ़ाई की। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा ननौरा के पटेल शिक्षण संस्थान से उत्तीर्ण की व महोबा से स्नातक की पढ़ाई की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें