फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से किशोरी की मौत होने की हुई पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना खन्ना के अटघार गांव में घर में अकेली किशोरी का संदिग्ध हालात में फांसी पर झूलता शव मिलने के मामले में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से किशोरी की मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

अटघार गांव निवासी रामकिशोर की पुत्री अंजू (15) का शव रविवार को मकान के अंदर फांसी पर झूलता मिला था। पत्नी रस्सी के सहारे फांसी लगाने और शरीर में चोट जैसे निशान होने पर मामला संदिग्ध माना जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच में प्रथम दृष्टया माता-पिता के कई वर्षों से अलग-अलग रहने से परेशान होकर किशोरी द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई थी। हालांकि परिजनों ने किसी प्रकार की तहरीर थाने में नहीं दी। थानाध्यक्ष खन्ना रामआसरे का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है। साथ ही फांसी के फंदे पर लटकने से पहले किशोरी जीवित थी। इस बात का भी डॉक्टरों ने उल्लेख किया है। आत्महत्या का मुख्य कारण माता-पिता के अलग-अलग रहना माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें