फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिडंत में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। झांसी- मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में चांदो गांव के समीप बाइकों की सीधी भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे सिर में गंभीर चोटें आने से एक की जान चली गई।
विज्ञापन

थाना पनवाड़ी के सिमरिया गांव निवासी संजय सिंह (35) बाइक से अपनी ससुराल बांदा पत्नी रजनी को लेने जा रहा था। मंगलवार की शाम हाईवे में चांदो गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में संजय सिंह की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक में सवार पवा श्रीनगर निवासी जयपाल (20) व शैलेंद्र (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने से डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें