फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइपलाइन फट जाने से आधे कस्बे की पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
पाइपलाइन फटने से बर्बाद हो रहा पानी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। कस्बा खन्ना में पाइपलाइन फट जाने से पूरे कस्बे में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। जिससे लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैैं। 24 घंटे बाद भी पाइपलाइन दुरुस्त न किए जाने से हजारों लीटर प्रतिदिन पानी बर्बाद हो रहा है। पानी के लिए एक किमी दूर से लोग कुओं और हैंडपंपों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे में ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति की जाती है। ट्यूबवेल से बिछाई गई पाइपलाइन सिंचाई विभाग की कोठी के पास गुरुवार की शाम को फट जाने से पानी की बर्बादी हो रही है। वहीं दूसरी तरफ पानी की सप्लाई न होने से समूचे कस्बे में पानी को लेकर हायतौबा मची है। पानी को लेकर लोग खासा परेशान है। कस्बा वासियों ने जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो सका।
पाइपलाइन ठीक न होने से पानी के इंतजाम के लिए लोग सुबह से ही निकल पड़ते है। कस्बे के अंदर लगे हैंडपंपों का पानी खारा होने के कारण गांव के बाहर एक किमी दूर से पानी लाने को मजबूर है। खन्ना निवासी केसर, सुंदर और सुशीला का कहना है कि एक सप्ताह बाद भी पानी का कोई इंतजाम न होने से पानी की समस्या विकराल होती जा रही है। जल संस्थान के अवर अभियंता मनोज कुमार का कहना है कि पाइपलाइन टूटी होने की सूचना मिल गई है। जल्द ही पाइपलाइन दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें