फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ग्वालियर के भीम पहलवान ने नेपाल के लकी थापा को पछाड़ा

Sun, 16 Nov 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 15 एमएएचपी 13 परिचय-दंगल में दावपेच दिखातीं महिला पहलवान। संवाद
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। रियासतकालीन कस्बा चरखारी में चल रहे गोवर्द्धन्नाथजू मेले में दो दिवसीय अखिल भारतीय विराट दंगल शनिवार से शुरू हो गया। पहले दिन ग्वालियर के भीम पहलवान ने नेपाल के लकी थापा को पछाड़कर कुश्ती जीती। दंगल में मुकाबले देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

दंगल में महिला पहलवानों की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। कानपुर की खुशी व इटावा की पूनम के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। ग्वालियर के बादशाह पहलवान ने हरिद्वार के राहुल पहलवान को हराया। आठ से अधिक मुकाबले बराबरी पर छूटे। आयोजन समिति ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि रामपाल कुशवाहा, पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, अनिल अहिरवार, जिला पंचायत सदस्य विनोद राजपूत, अर्पित यादव, महेश निषाद, गंगा सिंह यादव, कल्लू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें