फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दो दिन निरस्त रहेगी ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर-मध्य रेलवे की ओर से झांसी-मानिकपुर ट्रैक दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। ऐसे में ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस दो दिन निरस्त रहेगी जबकि कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी।
विज्ञापन




उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झांसी-मानिकपुर ट्रैक दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का काम प्रस्तावित है। रेलवे की ओर से विभिन्न गाड़ियों का निरस्तीकरण, आंशिक टर्मिनेशन, ओरिजिनेशन और रेग्यूलेशन करने का निर्णय लिया गया है। ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस 22 व 23 और प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस 23 व 24 जुलाई को निरस्त रहेगी। इसके अलावा बनारस-खजुराहो 14, 18 और 20 जुलाई को, हावड़ा-ग्वालियर 16 व 20 जुलाई को, हावड़ा-मथुरा 18 जुलाई को 40 मिनट देरी से चलेगी। हावड़ा-आगरा कैंट एक्सप्रेस 15 और 22 जुलाई को 15 मिनट, प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस, 14, 16, 18 व 20 जुलाई को आधा घंटा देरी से चलेगी। दादर-बलिया एक्सप्रेस 23 जुलाई को तीन घंटा देरी से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें