फोटो 06 एमएएचपी 18 परिचय-कॅरिअर गाइडेंस मेला में बोलते जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी। संवाद
अजनर (महोबा)। कस्बे के पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में कॅरिअर गाइडेंस मेला और वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया गया। कहा कि रूचि के अनुसार कॅरिअर चुनें, सफलता अवश्य मिलेगी।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी ने विद्यार्थियों को तकनीक, डिजिटल शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और भविष्य की मांग वाले कोर्सों की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि आज के समय में मोबाइल जितना क्रांतिकारी साधन है, उतना ही गलत उपयोग होने पर घातक भी है। जीवन में हार तब होती है जब हम मान लेते हैं और जीत तब जब हम ठान लेते हैं। एसडीएम आदेश सिंह सागर ने कहा कि सपनों को लक्ष्य बनाकर मेहनत करें, सफलता कदम चूमेगी। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य और नाटक की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में वर्ष 2024-25 की परीक्षा में टाॅप टेन आने वाले छात्र-छात्राओं मोनिका, सोनम, हेमंत को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रणधीर राणा, ब्लॉक प्रमुख जैतपुर संदीप राजपूत, ग्राम प्रधान अजनर नन्हेराम अनुरागी, भाजपा जिला संयोजक डॉ. एसके पाठक, डाॅ. बीके राजपूत, अरविंद कुशवाहा, सुरेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।
फोटो 06 एमएएचपी 18 परिचय-कॅरिअर गाइडेंस मेला में बोलते जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी। संवाद