फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई यौमे पैदाइश

Sun, 03 May 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
हजरत अली की यौमे पैदाइश धूमधाम से मनाई गई। मुस्लिम समुदाय के लोगाें ने जगह-जगह पंडाल लगाकर राहगीराें को शर्बत और ठंडा पानी पिलाया। उधर, पुलिस चौकी परिसर में आयोजित गोष्ठी में हजरत अली के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन


हजरत अली की यौमे पैदाइश पर रविवार को सुबह लोगाें ने पटाखे दागकर खुशियां मनाईं। नवयुवकाें ने सुभाष चौकी, हवेली दरवाजा, तहसील चौराहा, लौड़ी तिराहा, दरियापुरा, चौसियापुरा, खनका बाजार, ऊदल चौक, आल्हा चौक, रेलवे स्टेशन में पंडाल लगाकर राहगीराें को शर्बत और ठंडा पानी पिलाया।

राइन गुड्स कैरियर के तत्वावधान में पीपीएन चौराहे पर शर्बत पिलाया गया। इसमें शकील राइन, जाहिद लंबरदार, अजमेरी, रामू दद्दा, सपा नेता मोइन सिद्दीकी उर्फ गुड्डू ने सहयोग किया।
विज्ञापन


लौड़ी तिराहा पर सभासद इसराफील, मोहम्मद फजल, अशफाक  सहित कई लोगाें ने शर्बत पिलाया। आल्हा चौक पर गुलाम-ए-मुस्तफा कमेटी के नौशाद खान, शादाब, मोहम्मद इम्तियाज, शमसुद्दीन, जमील, तौफीक, समीर, पप्पू सहित कई लोगाें ने पंडाल लगाकर राहगीराें को शर्बत पिलाया।

खादिमाने हुसैन कमेटी के तत्वावधान में सुभाष चौक पर गोष्ठी हुई। एसडीएम प्रबुद्ध सिंह ने कहा कि सभी को हजरत अली के बताए मार्ग पर चलकर उनका अनुसरण करना चाहिए। काजी-ए-शहर कारी आफाक हुसैन ने कहा कि हजरत अली ने दुनिया को मोहब्बत का पैगाम दिया।

उन्हाेंने कहा कि नबी के पास जाने के लिए अली के दरवाजे से गुजरना पड़ेगा। इस मौके पर महंत विशंभरदास, शिवकुमार गोस्वामी, रामजी गुप्ता, आल्हा परिषद के अध्यक्ष शरद तिवारी दाऊ ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नियाज मोहम्मद ने किया।

खादिमाने हुसैन कार्यकारिणी समिति अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन ने अतिथियाें का आभार जताया। चरखारी प्रतिनिधि के मुताबिक, हजरत अली का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। घड़ी मस्जिद चौराहा पर मुस्लिम भाइयाें ने राहगीराें को शर्बत पिलाया और फल बांटे।
विज्ञापन


रविवार की रात तकरीर का आयोजन किया गया। सईद सौदागर, शालू, बॉबी, जब्बार, जगीर, टिंकू, गुड्डन, नईम अहमद खां, इदरीश खां भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें