फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में टीचर समेत दो की मौत

Sun, 03 May 2015 10:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग दो स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। मरने वालों एक टीचर है, जबकि दूसरा युवक ट्रैक्टर चालक था। आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया। हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कस्बा मौदहा के ग्राम छिरका निवासी लल्लू (35) पुत्र कल्लू सरस्वती विद्या मंदिर में टीचर थे। वे कबरई कस्बे में किराए के मकान में रहते थे। रविवार को छुट्टी होने के कारण शनिवार की देर शाम वे बाइक से अपनी ससुराल नहदौरा जा रहे थे।

ससुराल से तीन किलोमीटर पहले सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वे बाइक समेत ट्रक के नीचे आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


घटना की रिपोर्ट थाना कबरई में दर्ज कराई गई है। टीचर की मौत की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पनवाड़ी प्रतिनिधि के अनुसार, रविवार को चालक विजय (20) पुत्र हरदयाल जमाला पहाड़ से ट्रैक्टर में पत्थर लादकर क्रेशर जा रहा था। उसके साथ नकरा निवासी अमर (25) और गिरवर निवासी नरेंद्र (20) और  संतोष (20) निवासी किलहौवा भी थे।

झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम छतेसर के पास ट्रैक्टर का अगला पहिया बर्स्ट हो गया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। चालक विजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर में सवार अमर, गिरवर और संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा होता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इनकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें