फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जयंती पर मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Sun, 05 Apr 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमान जयंती का पर्व शहर में शनिवार को श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया गया। जयंती पर हनुमान मंदिरों में आयोजित सुंदरकाण्ड और धार्मिक अनुष्ठानों में भक्तों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पूरे दिन मंदिर जय श्रीराम और जय बजरंग बली के जयकाराें से गूंजते रहे। जहां पूरे दिन पवनसुत के दर्शनों के लिए भक्तों को सैलाब उमड़ता रहा।
विज्ञापन

हनुमान जयंती पर जिले भर के मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों से धूम रही। रोडवेज स्थित बजरंग बली मंदिर, तहसील के हनुमान मंदिर, बजरंग चौक स्थित हनुमान मंदिर, पान मंडी के राम जानकी मंदिर सहित नगर के हनुमान मंदिराें में भव्य सजावट की गई। जहां सुबह होते ही भक्त बजरंगबली के दर्शन को जाने लगे। जहां भक्तों ने बजरंगबली के जयकारे लगाकर चालीसा पाठ कर सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर शहर के तहसील चौराहा स्थित बजरंग बली मंदिर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ, संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इस मौके पर पाठ के बाद हवन पूजन कर श्रद्धालुआें को प्रसाद वितरण किया गया। जहां सुबह से शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा। शहर के बजरंग चौक स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ चलता रहा। उधर पुरानी रामलीला मैदान स्थित रामजानकी मंदिर भी सुंदरकांड पाठ चलता रहा।

टैक्सी यूनियन ने की मुफ्त सेवा
कुलपहाड़ महोबा। हनुमान जयंती के अवसर पर कस्बे के रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इसके अलावा ग्राम मुढ़ारी के सिद्धधाम अदयकुआं में अखंड श्री रामचरित मानस पाठ, पूर्णाहूति, हवन पूजन और कन्या पूजन किया गया। इस अवसर पर भोलाराम शास्त्री ने मानस प्रवचन कर श्रद्धालुआें को भक्ति की गंगा में डुबकी लगवाई। हनुमान जयंती के अवसर पर कस्बे में टैक्सी यूनियन ने श्रद्धालुआें को हनुमान मंदिर तक पहुंचाने के लिए नि:शुल्क सेवा की। भक्तों को मंदिर तक पहुंचाने में टेंपो चालक भक्ति भाव से सारा दिन मुफ्त सेवा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें