थाना क्षेत्र के शिवहार बांध के पास दिनदहाड़े बोलेरो गाड़ी सवार असलहाधारी बदमाशों ने ट्रैक्टर सवार किसानों को तमंचा लगाकर छह हजार रुपये और 6 बोरी लाही की बोरियां बोलेरो में भरकर भाग निकले । पीड़ित किसानों ने घटना की तहरीर थाना खरेला में दी है।
कस्बा खरेला निवासी कीरत सिंह ज्ञानेंद्र सिंह के साथ ट्रैक्टर में मटर, राई लादकर कबरई बाजार बेचने जा रहा था। जैसे ही किसान शिवहार बांध के पास पहुंचे, तभी आधा दर्जन बोलेरो सवार असलहाधारी बदमाशों ने ट्रैक्टर को ओवरटेक करके ट्रैक्टर रोक लिया। बदमाशों ने ट्रैक्टर की चाभी निकाल ली, और किसानाें पर तमंचा लगाकर करीब छह हजार रुपये नगद और छह राई की बोरियां बोलेरो में भरकर भाग निकले। घटना के बाद पीड़ित किसानों ने घटना की सूचना थाना कबरई को दी लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती बदमाश भाग निकले। पुलिस द्वारा जगह-जगह कांबिंग करने पर भी बदमाशों को कोई सुराग नहीं लगा।