खन्ना (महोबा)। थाना खन्ना के खिरूही गांव में एक ग्रामीण ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खिरूही गांव निवासी दयांशकर उर्फ बच्चा वर्मा (31) शराब का लती था। जिसको लेकर अक्सर घर में विवाद होता था। शनिवार की देर रात उसने अपने कमरे की कुंडी बंदकर पंखे के हुक से रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। रविवार की सुबह दरवाजे न खुलने पर जब पत्नी ने बगल से झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। तब परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक के पिता केदार वर्मा ने बताया कि पुत्र आए दिन शराब पीकर घर में लड़ाई-झगड़ा करता था। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी उर्मिला, पुत्र शोभन व पुत्री मंजू का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)