फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: यूनिक कोड से ग्राम पंचायतों को मिलेगी नई पहचान

Wed, 29 Oct 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में ग्राम पंचायतों की भी अपनी राष्ट्रीय पहचान होगी। पंचायतीराज विभाग की ओर से देश की सभी ग्राम पंचायतों को एक विशिष्ट (यूनिक) कोड जारी किया जाएगा। इस कोड से किसी भी पंचायत का विवरण राष्ट्रीय स्तर पर आसानी से देखा जा सकेगा।
विज्ञापन

अब राज्य, जनपद या ब्लॉक की जानकारी खोजने की आवश्यकता नहीं होगी। केवल पंचायत का यूनिक कोड दर्ज करने पर पंचायतीराज विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उस पंचायत से जुड़ी पूरी जानकारी जैसे विकास कार्य, निधि आवंटन, प्रधान व सचिव का नाम और मोबाइल नंबर आदि स्क्रीन पर उपलब्ध होगी। महोबा के चार विकास खंड चरखारी, पनवाड़ी, जैतपुर व कबरई में कुल 273 ग्राम पंचायतें हैं। पंचायतीराज विभाग ने प्रत्येक पंचायत को यूनिक पहचान संख्या जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए संबंधित कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सभी पंचायतों को क्रमवार यूनिक कोड आवंटित किए जाएंगे। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर पंचायतों की रेटिंग (मूल्यांकन) प्रक्रिया को पारदर्शी और सुलभ बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें