फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास और गरीबों के उत्थान के लिए कार्य कर रही सरकार: प्रभारी मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश ने प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि भाजपा सरकार में शहरीय क्षेत्रों में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे बिजली दी जा रही हैं। विकास और गरीबों के उत्थान के लिए सरकार कार्य कर रही है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास पुस्तिका के विमोचन अवसर पर बोल रहे थे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत झुग्गी-झोपड़ी वालों को पक्के आशियाने मुहैया कराए। कहा कि छात्राएं निडर हैं, गुंडों और मनचलों का डर खत्म हुआ है। कहा कि जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1,086 जोड़ों का विवाह कराया गया। कन्या सुमंगला योजना के तहत 1,766 बालिकायें लाभांवित हुईं है। सामाजिक उत्पीड़न में 486 लोेगों को पांच करोड़ 03 लाख 67 हजार रूपये की आर्थिक मदद दी। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत 23,782 परिवार लाभान्वित हुए हैं। महोबा में प्राकृृतिक आपदाओं के दौरान 1,10,539 प्रभावित व्यक्तियों को 43.10 करोड़ रुपये की राहत सहायता प्रदान की गई है। अब तक 82,365 शौचालय तथा 12,996 आवासों का निर्माण कर लोगों को लाभांवित किया गया है। कहा कि जिले में सार्वजनिक भूमि पर अनाधिकृृत कब्जा करने वाले 1,891 भूमाफियाओं व अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
उन्होंने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में 4.86 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय इंटर कॉलेज सुगिरा, 1.54 करोड़ की लागत से राजकीय पॉलीटेक्निक महोबा में महिला छात्रावास का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है और 14.64 करोड़ की लागत से राजकीय पॉलीटेक्निक कुलपहाड़ का निर्माण कार्य प्रगति पर है। अवस्थापना सुविधाओं को लेकर उन्होंने बताया कि 128.34 करोड़ रुपये की लागत से 127.95 किमी सड़क का निर्माण कार्य किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखण्ड विशेष पैकेज के तहत जल संरक्षण के लिए 33.95 रुपये करोड़ की लागत से 52 चेकडैम और 05.68 करोड़ रुपये की लागत से 13 बड़े तालाबों का निर्माण कार्य किया गया है।
विज्ञापन

कहा कि नगर निकायों द्वारा जिले में 12.96 करोड़ रुपये की लागत से 10,304 व्यक्तिगत शौचालय, 105 सार्वजनिक शौचालय व 341 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य किया गया है। कहा कि जिले के 42,719 पात्र कृृषकों का 242.60 करोड़ रुपये की लागत से फसली ऋण माफ किया गया है। इस मौके पर चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत, डीएम अवधेश कुमार तिवारी, एसपी मणिलाल पाटीदार, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, सीडीओ हीरा सिंह, एडीएम आरएस वर्मा, एसडीएम राकेश कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ तिवारी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें