फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: शासन तक पहुंचा महोबा में मूंगफली खरीद में घोटाले का मामला

Fri, 31 Jan 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सरकारी क्रय केंद्रों में मूंगफली खरीद में घोटाला उजागर होने के बाद यह मामला अब शासन स्तर पर पहुंच गया है। चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने शासन के मुख्य सचिव को पत्र भेज इसकी शिकायत की है और खरीद केंद्रों की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

चरखारी विधायक ने मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा है कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में शासन की ओर से मूंगफली केंद्रों का निर्धारण किया गया है। खरीद में पारदर्शिता के लिए ऑनलाइन पंजीयन की व्यवस्था की गई है लेकिन मूंगफली क्रय केंद्र प्रभारियों की भ्रष्टाचार में संलिप्तता से किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है और शासन की छवि को धूमिल किया जा रहा है। क्रय केंद्र प्रभारी व्यापारियों की उपज कमीशन लेकर खरीद रहे हैं जबकि वास्तविक किसान अपनी उपज बिक्री के लिए कई सप्ताह से कतार में खड़े हैं। उनकी मूंगफली नहीं बिकी। साथ ही जिन किसानों ने मूंगफली बिक्री के लिए ऑनलाइन पंजीयन कराया है, उनकी ऑनलाइन स्वीकृति प्रतीक्षा में है जबकि व्यापारी घूस देकर किसानों के नाम पर मूंगफली बेच रहे हैं। ऐसे में जिले के सभी क्रय केंद्रों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें