आग लगने से धूं धूंंकर कर जलता मकान।
- फोटो : आग लगने से धूं धूंंकर कर जलता मकान।
श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला भैरवगंज में एक मकान में लगी आग से नकदी, जेवर समेत लाखों का सामान जल गया। घटना के समय मकान के अंदर सो रहे परिजनों ने किसी तरह बाहर निकल जान बचाई। दमकलकर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मोहल्ला भैरवगंज निवासी बेवा बिनाइया अहिरवार खेती किसानी करके परिवार का भरण पोषण करती हैं। बड़ा बेटा दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। घर में छोटा बेटा व बहुएं मौजूद थी। शुक्रवार की सुबह तीन बजे शार्ट सर्किट से मकान में आग लग गई।
धुआं का गुबार भरने पर परिजनों की नींद खुल गई। उन्होंने किसी तरह बाहर निकल जान बचाई। पड़ोसियों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गई। पीड़िता ने बताया कि आग से 10 हजार रुपये, जेवर, खाद्यान्न, गृहस्थी समेत पांच लाख का माल जलकर बर्बाद हो गया।
सूचना पर राजस्व निरीक्षक संदीप कुमार श्रीवास्तव व लेखपाल प्रमोद रावत ने मौके पर पहुंच क्षति का आकलन किया। उन्होंने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजकर सरकारी सहायता दिलाए जाने का भरोसा दिया।