फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: हाईस्कूल व इंटर में जिला टॉप करने वाली छात्राएं सम्मानित

विज्ञापन
फोटो 29 एमएएचपी 10 परिचय-हाईस्कूल की जिला टॉपर वैष्णवी को पुरस्कृत करते एसडीएम धीरेंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला/संवाद
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। काशी प्रसाद इंटर कॉलेज खरेला में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान हाईस्कूल में 96 फीसदी अंक हासिल करने वाली छात्रा वैष्णवी व इंटरमीडिएट में 90.40 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप करने वाली छात्रा आन्या गुप्ता को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज के संरक्षक राधेलाल गुप्ता की ओर से हाईस्कूल की जिला टॉपर वैष्णवी सोनी व इंटर की जिला टॉपर आन्या गुप्ता को टैबलेट, लाल सिंह की ओर से साइकिल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम चरखारी धीरेंद्र कुमार ने इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में विद्यालय स्तर पर द्वितीय और तृतीय, कला वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व हाईस्कूल में द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र क्रमशः आदित्य, महक सोनी, आरती, प्रशांत, प्राची, अनीस, शिवांश को भी सम्मानित किया। यहां पर प्रबंधक शशांक गुप्ता, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. अशोक सिंह, प्रधानाचार्य गयाप्रसाद त्यागी, हिंदी प्रवक्ता छाया शर्मा, डॉ. रंजीत सिंह सेंगर, वीरेंद्र यादव, विवेक कुमार, रमेश कुमार, सलीम मंसूरी, देवेंद्र कुमार, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें