फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में शानदार चित्रकारी से हुनर निखार रहीं छात्राएं

विज्ञापन
लॉकडाउन के चलते घर पर चित्र बनाती छात्रा प्रियंका सिंह - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कोरोना महामारी व लॉकडाउन के चलते लोग अपने अपने अंदाज में घर पर ही समय गुजार रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चे पोस्टर बनाकर गीत संगीत सीख रहे हैं तो छात्राएं शानदार चित्रकारी से हुनर निखार रही हैं। रोजाना घरों में चित्र बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी प्रियंका सिंह बीटीसी की छात्रा है । लॉकडाउन के चलते घर में समय काटने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं। प्रियंका सिंह को चित्रकारी का अलग शौक है लेकिन व्यस्तता के चलते वह चित्रकारी में समय नहीं दे पा रही थी।
अब लॉकडाउन के दौरान वह चित्रकारी से अपना हुनर निखार रही है। चंदेलकालीन मदन सागर सरोवर के मध्य में स्थापित खकरामठ की शानदारी चित्रकारी व पिता का हूबहू चित्र तैयार करने पर लोग छात्रा के हुनर की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें