फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अटल आवासीय विद्यालयों में 50 फीसदी सीटों पर छात्राओं के होंगे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा। अटल आवासीय विद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया माह जनवरी के प्रथम सप्ताह में आरंभ होगी। इस बार कक्षा छह के साथ ही नौ में भी छात्र-छात्राओं के प्रवेश लिए जाएंगे। फरवरी के पहले सप्ताह तक प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। 50 फीसदी सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित की गई हैं।

अटल आवासीय विद्यालय की महानिदेशक निशा अनंत ने दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। मंडल में अटल आवासीय विद्यालय बांदा जिले में हैं। जिसमें महोबा जिले के छात्र-छात्राओं को भी प्रवेश मिलेगा। एक हजार की क्षमता वाले विद्यालय में नये सत्र में कक्षा छह में 140 और कक्षा नौ में 140 प्रवेश लिए जाएंगे। जिसमें आधी सीटें छात्राएं के लिए होंगी। चयन प्रक्रिया मंडलायुक्त की मंडल संचालन अनुश्रवण समिति द्वारा डीएम की अध्यक्षता में गठित वित्तीय अनुश्रवण समिति के माध्यम से संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कक्षा छह के लिए आवेदन करने वालों का जन्म एक मई 2012 से पहले और 31 जुलाई 2014 की अवधि के बीच का होना चाहिए जबकि कक्षा नौ में प्रवेश के लिए एक मई 2009 से पहले और 31 जुलाई 2011 के बीच जन्मे बच्चे ही आवेदन कर सकेंगे। श्रमिकों के बच्चों के प्रवेश के लिए बीओसीडब्ल्यू बोर्ड में उनका पंजीकरण 31 दिसंबर 2023 को तीन साल पुराना हो जाना चाहिए। कक्षा-छह व कक्षा-नौ में प्रवेश परीक्षा के जरिए एडमिशन लिए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा फरवरी के पहले सप्ताह तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें