फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहपहाड़ी में हाईस्कूल की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। छात्रा का शव कमरे के अंदर गले में रस्सी के फंदे से कसा पाया गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के दादा ने किशोरी की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

ग्राम शाहपहाड़ी निवासी पिंकी (17) पुत्री शिवप्रसाद राजपूत शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा थी। शुक्रवार की शाम परिजन खेतों पर काम करने गए थे जबकि पिंकी घर पर अकेली थी। रात करीब 10 बजे जब परिजन घर वापस लौटे तो आवाज लगाने पर कोई आहट नहीं मिला। आशंका होने पर कमरे में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। पिंकी का शव फांसी पर झूलता मिला। परिजनों आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतका के दादा मंगल सिंह ने बताया कि रात वह खेत में गए थे। घर आकर देखा तो कमरे का आधा गेट खुला था और पिंकी के गले में रस्सी का फंदा कसा था। आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा किशोरी की हत्या की गई है। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का सामने आ रहा है। घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें