फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दुरुस्त कराएं जुलूस मार्ग की सफाई व प्रकाश व्यवस्था

Wed, 25 Jun 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने मंगलवार को मोहर्रम पर्व के दौरान निकलने वाले ताजिया जुलूस के रास्तों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मार्ग की साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाए रखने के लिए पालिका कर्मियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

पालिका के अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार ने लाइट प्रभारी, प्रभारी सफाई व अवर अभियंता के साथ शहर के छतरपुर रोड स्थित कर्बला का बारीकी से जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने मोहल्ला भटीपुरा, सिंह भवानी, मकनियांपुरा, बड़ीहाट, माथुरनपुरा, जारीगंज, काजीपुरा आदि क्षेत्रों में भ्रमण कर मार्ग का निरीक्षण किया। ईओ ने निर्माण अनुभाग के कर्मचारियों को सड़क किनारे स्थित नालियों की मरम्मत कराने, नाली क्रॉस बनवाने और आवश्यकतानुसार समतलीकरण कराने के निर्देश दिए।
लाइट प्रभारी धनेश कुमार को निर्देश दिए कि ताजिया मार्ग की समस्त स्ट्रीट लाइटों का निरीक्षण कर उन्हें तत्काल ठीक कराया जाए। इस दौरान सभासद अशफाक खां, आमिर खान, मकसद, सभासद प्रतिनिधि जावेद, प्रभारी लेखाकार अरुण शुक्ला, राजेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें