फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पानी भरी हौद में डूबने से बालक की मौत

Wed, 25 Jun 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। थाना खन्ना के ग्योड़ी गांव में घर के दरवाजे पर बनी हौद में नहाते समय पानी में डूबने से बालक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। हालांकि, परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही घर ले गए।
विज्ञापन

ग्योड़ी गांव निवासी विक्रम का आठ वर्षीय बेटा भोला सोमवार की शाम घर के दरवाजे पर खेल रहा था। तभी खेलते-खेलते दरवाजे पर बनी हौद में पानी भरा होने से वह नहाने लगा। हौद की गहराई चार फीट से अधिक होने के चलते वह पानी में डूब गया। इस दौरान परिजनों ने कोई ध्यान नहीं दिया। काफी देर तक जब भोला का पता नहीं चला तो परिजनों ने खोजबीन की। तब वह पानी भरी हौद में डूबा मिला। अचेत अवस्था में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें